फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जयकारों से गूंजी घाटी

Sat, 29 Oct 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Doli green goddess - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार पट्टियों की आराध्य देवी मां त्रिपुरा बाला सुंदरी (हरियाली देवी) की कांठा जात संपन्न हो गई। रातभर चली यह पारंपरिक धार्मिक यात्रा सुबह कांठा पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार धनतेरस पर्व पर रजत प्रतिमा के साथ अपने मायके हरियाली कांठा के लिए रवाना हुई हरियाली देवी की डोली शनिवार सुबह अपने अंतिम पड़ाव कनखल पहुंची।

यहां हरियाली देवी के मायके पक्ष पाबो के ग्रामीणों ने देवी की अगुवानी की। हरियाली देवी के कांठा पहुंचते ही मां के जयकारों से पूरी धनपुर व रानीगढ़ की घाटियां गूंजने लगी। इसके बाद कांठा मंदिर में देवी की पूजा-अर्चना कर हवन कुंड में आहुतियां डाली गई।

करीब आधा घंटे तक अपने मायके में बीताने के बाद डोली ने अपने ससुराल जसोली मंदिर के लिए प्रस्तान किया। जसोली मंदिर पहुंचते ही भक्तों ने डोली के दर्शन कर आशीष लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें