रुद्रप्रयाग। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोलतीर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को निःशुल्क रक्त जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 50 से अधिक ग्रामीणों की ब्लड शुगर, ईसीजी और रक्तचाप सहित कई जांचें की गईं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पीएचसी घोलतीर में ईसीजी मशीन भी स्थापित कर दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य मवाणा सतीश राणा ने कहा कि इस तरह के शिविरों से ग्रामीणों को महंगी जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। जल्द ही रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। संवाद