रुद्रप्रयाग। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में कार्यरत संभागीय निरीक्षक चेतन प्रकाश ने एक घायल व्यक्ति को समय से अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। मंगलवार रात को एक होटल के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त मिली। मौके से गुजरते समय चेतन प्रकाश ने बिना देर किए अपने वाहन से ही घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया। उनके त्वरित कदम से घायल की जान बचाई जा सकी। संवाद