फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवासू में मूसलाधार बारिश से 20 से अधिक आवासीय मकानों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत नवासू में मूसलाधार बारिश से बीस से अधिक मकान, गोशाला, खेत-खलियानों को भारी क्षति पहुंची है। ग्राम प्रधान देवेश्वरी रौथाण ने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रशासन और आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन

बुधवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से नवासू गांव में विक्रम सिंह रौथाण के मकान का आंगन, रसोई क्षतिग्रस्त हो गई। धारकोट तोक में रतन सिंह रौथाण का बाथमरूम, खेत और फलदार पेड़ भूधंसाव की चपेट में आ गया। कमल किशोर रौथाण की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई और मकान के पीछे भी दरारें पड़ी हैं। दिनेश लाल, बिंजू लाल व बुद्धु लाल के मकान के पीछे खेत व रास्ता टूटने से चौक मलबे से पट गया है। एक परिवार को अन्यत्र शिफ्ट किया गया। पतनोली तोक में पूर्व क्षेपं सदस्य कमल लाल के मकान के पीछे भूस्खलन हुआ है। यहां नौ परिवारों के मकान भूस्खलन व भूधंसाव से खतरे की जद में हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें