पूर्वी बांगर के गांवों को जोड़ने वाले पांच किमी लंबे छेनागाड़-भुनालगांव-डांगीखोड़ मोटर मार्ग का चौड़ीकरण, सुधारीकरण व डामरीकरण किया जाएगा। विधायक भरत सिंह चौधरी ने साढे़ तीन लाख से होने वाले सुधार कार्य का उद्घाटन किया।
विधायक ने कहा कि कहा कि उच्छोला व खोड़ में लगाए गए दो मोबाइल टावर जल्द काकम करेंगे। विधायक ने दो किमी लंबे मथ्यागांव-उच्छोला मोटर मार्ग का शिलान्यास भी किया। उन्होंने जीआईसी घंघासू में फर्नीचर व अन्य सामग्री के लिए 13 लाख, महिला मंगल दलों को एक-एक लाख प्रोत्साहन राशि और ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट देने की बात कही। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, जगदीश नेगी, पुष्कर विरवाण, क्षेपं सदस्य प्रदीप रावत, सुरेंद्र रावत, भूपेंद्र बिष्ट, एमएस सिंधवाल, बीबी थपलियाल, नीरज कप्रवाण, हिमांशु मौजूद थे।