केदारनाथ सोविनियर ग्रोट सेंटर का शुभारंभ करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी।
- फोटो : RUDRAPRYAG
जिला उद्योग विभाग के परिसर भटवाणसैंण में केदारनाथ सोविनियर व हस्तकला ग्रोथ सेंटर का विधायक भरत सिंह चौधरी ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की यह पहल अनूठी है। आधुनिक तकनीक के साथ रोजगार सृजन के क्षेत्र में यह सेंटर नया आयाम स्थापित करेगा। मौके पर मौजूद डीएम वंदना सिंह ने बताया कि 30 लाख की राशि से निर्मित केदारनाथ सोविनियर ग्रोथ सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह परकंडी को दी गई है। समूह को आईटीआई के कार्य निदेशक भाष्करानंद पुरोहित द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान महिलाओं को सीएनसी थ्री डी लेजर कटिंग मशीन से विभिन्न डिजायन बनाना भी सिखाया जाएगा। मौके पर सीडीओ भरत चंद्र भट्ट , समूह की अध्यक्ष आशा नौटियाल, डीडीओ मनविंदर कौर, मुख्य सीबीओ डा. रमेश सिंह नितवाल, एलडीएम शंकर शर्मा, आरसेटी के निदेशक वीके गुप्ता, जिला उद्योग महाप्रबंधक एचसी हटवाल आदि थे। संवाद