रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने विधानसभा क्षेत्र के सल्या, घुत्तू, खेड़ा और तुलंगा गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ घुत्तू-तुलंगा-खेड़ा मार्ग का निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क सुधारीकरण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्ता से समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुबोध, जिला महामंत्री राय सिंह राणा, अधिशासी अभियंता योगेश कोठियाल, अवर अभियंता बीरेंद्र फ़र्स्वाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह, विपिन सेमवाल और कलम सिंह व ग्रामवासी मौजूद रहे। संवाद