सीडीओ ने किया निरीक्षण, 45 फीसदी तक हो चुका कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत धारकोट में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। यहां 45 फीसदी कार्य हो चुका है। सब ठीक रहा तो अगले छह माह में मिनी स्टेडियम तैयार हो जाएगा और खेल प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा बिखेरेंगी। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती ने धारकोट पहुंचकर निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्टेडियम का निर्माण भारतीय कोऑपरेटिव संस्थान लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। इन दिनों रिटेनिंग वॉल, भूमि समतलीकरण और अन्य कार्य किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, कार्यदायी संस्थान के अधिकारी और अन्य स्थानीय अधिकारी मौजूद थे। बता दें कि धारकोट में मिनी स्टेडियम का निर्माण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा में शामिल है। लगभग 97.63 लाख की लागत से बन रहे इस मिनी स्टेडियम में सभी प्रमुख सुविधाएं होंगी।
बच्चों से जानकारी लेते एसडीएम