केदारनाथ/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की लगातार संख्या बढ़ रही है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से लेकर तीन मई तक तीन लाख आठ हजार 85 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए है। रविवार को 23 हजार 784 श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने बताया यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन की टीमें मुस्तैदी से तैनात हैं। यात्रा मार्ग के प्रत्येक प्रमुख पड़ाव पर पेयजल, चिकित्सा, ठहराव, स्वच्छता एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। संवाद