फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवासी कर रहे घंटों इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों में फंसे प्रवासियों को बीते तीन दिनों से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों से जिले में पहुंचाया जा रहा है, लेकिन स्टेजिंग एरिया से प्रवासियों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक पांच सौ प्रवासी पहुंच चुके हैं, जिन्हें स्वास्थ्य जांच के बाद संबंधित क्वारंटीन सेंटर भेजा जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य जांच व थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भी उन्हें त्वरित गांवों के लिए नहीं छोड़ा जा रहा है। जयपुर से एक प्रवासी परिवार गुलाबराय स्थित स्टेजिंग एरिया में पहुंचा। परिवार के सभी सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भी उन्हें कई घंटों बाद भी गांव जाने की अनुमति नहीं दी गई। कई बार गुहार लगाने के बाद भी मौजूद अधिकारी पल्ला झाड़ते रहे। बाद में अन्य लोगों के कहने पर उन्हें गांव जाने की अनुमति दी गई। मामले में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि स्टेजिंग एरिया में पहुंचते ही जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करते ही प्रवासियों को शीघ्र उनके गांव के लिए भेजा जा रहा है। अगर, किसी को कोई दिक्कत हो रही तो उसका निदान यथासंभव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें