रुद्रप्रयाग। मनरेगा के दस वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी कर इस योजना को देश के विकास में मील का पत्थर करार दिया।
ऊखीमठ के प्रमुख संतलाल शाह की हुई बैठक में पार्टीजनों का कहना था कि यूपीए सरकार ने दस वर्ष पहले मनरेगा योजना शुरू की थी, जो कारगर साबित हुई है। योजना से लाखों लोगों को 100 दिन का रोजगार मिलने के साथ ही गांवों में विकास कार्य भी हुए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल ने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा से आमजन का सामाजिक स्तर बढ़ाने और उसे रोजगार मुहैया करानी की रही है। इस मौके पर विक्रम सिंह नेगी, बीरेंद्र असवाल, सतेंद्र रावत, उमेंद्र रमोला, देवेश्वरी नेगी, दीपा देवी, कुब्जा धरम्वाण, रणजीत रावत आदि मौजूद थे।