तिलवाड़ा में कपड़े की दुकान खोलने पर संबंधित दुकानदार का पुलिस ने चालान किया है। साथ ही भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तिलवाड़ा में एक व्यापारी द्वारा अपनी कपड़ों की दुकान खोली गई थी। सूचना पर टीम ने मौके पर ही दुकानदार का चालान कर कानूनी कार्रवाई की है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में भी कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर कोतवाल केएस बिष्ट ने नेतृत्व में पुलिस ने आठ व्यापारियों का चालान किया। संवाद