फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को जिपं अध्यक्ष व विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक/कर्मचारियों ने जिपं अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी और केदारनाथ विधायक मनोज रावत को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने की बात कही।
विज्ञापन

व बृहस्पतिवार को मंच के जिलाध्यक्ष सौम्य ढौंड़ियाल के नेतृत्व में शिक्षक/कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विधायक भरत सिंह चौधरी से भेंट की। उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2005 के बाद से तैनात शिक्षक/कर्मचारियों को पेंशन सुविधा से वंचित रखा गया है, जो उचित नहीं हैं। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आगामी एक अक्तूबर को पूरे प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले शिक्षक/कर्मचारी आंदोलनरत हैं। उन्होंने जिपं अध्यक्ष व विधायकों को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। इस मौके पर एसएस राणा, अंकित नौटियाल, समीर बगवाड़ी, राजेश पुरोहित, निधि रागरवाल आदि मौजूद थे। इधर, विधायक चौधरी ने बताया कि वे इस संबंध में सीएम से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें