फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर बैठक 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी मनुज गोयल की अध्यक्षता में 15 जनवरी को विभागीय अधिकारियों की बैठक होगी। इस दौरान केदारनाथ में यात्रा तैयारियों को पूरा करने व यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की जाएगी। अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बैठक में आगामी यात्राकाल में रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक मूलभूत व्यवस्थाओं का खाका तैयार किया जाएगा। साथ ही केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र शुरू कराने के लिए उचित व्यवस्था बनाने को लेकर भी विभागीय अधिकारियों से सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, ऊर्जा निगम, पूर्ति विभाग, पशुपालन समेत अन्य विभागीय अधिकारियों को पूर्वाह्न 11 बजे तैयारी के साथ बैठक में शामिल होने को है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें