रुद्रप्रयाग। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश के निर्देशन में बृहस्पतिवार को जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान शुरू हुआ। प्राथमिक विद्यालय काला पहाड़ से शुरू हुए इस अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और युवाओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कुल 1620 शिक्षण संस्थानों में दवा वितरण किया गया। समन्वयक विपिन सेमवाल ने बताया कि दवा खिलाने के साथ ही बच्चों को स्वच्छता व हाथ धोने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और हैंडवॉश सामग्री भी बांटी गई। कहा कि जो बच्चे किसी कारणवश आज दवा नहीं खा सके उन्हें 14 मई को होने वाले मॉप-अप डे पर दवा दी जाएगी। संवाद