फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत बंगला में फूंका मेयर का पुतला

विज्ञापन
रुद्रपुर के भूतबंगला में मेयर का पूतला फूंकते पार्षद। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह पर विकास कार्यों में मनमानी करने और निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भूत बंगला में प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में मेयर का पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में रुके हुए विकास कार्यों व एलईडी लाइटों की खरीद की जांच होनी चाहिए। तनेजा ने आरोप लगाया कि रुद्रपुर शहर में नालियों के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। निर्माण सामग्री में सीमेंट, रेता व बजरी के मिश्रण के अनुपात में काफी गड़बड़ी होने की आशंका है।
बताया कि बुधवार को रुद्रा होटल के सामने चौराहे पर पुतला फूंका जाएगा। वहां मोहम्मद जाहिद, राजीव कामरा, राजेश कालड़ा, सुरेेश गौरी, मोहन खेड़ा, आरिफ, जुनैद, सालिम, यूसुफ, परवेज अहमद, साबेज कुरैशी, सुहैल, रोशन, मुकेश, कैलाश राठौर, सचिन मुंजाल, चंद्रसेन गुप्ता, विनोद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें