ट्रांजिट कैंप में मेयर रामपाल सिंह का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर रामपाल सिंह पर वार्डों में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए शिवनगर में उनका पुतला फूंका। निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र निषाद ने कहा कि नगर निगम के कार्यकाल को दो साल पूरे होने जा रहे हैं। लेकिन अभी तक दो बार बोर्ड बैठक हो सकी है। वार्डों से 367 विकास कार्यों की सूची निगम में जा चुकी है। लेकिन इन निर्माण कार्यों का जेई से अभी तक आंगणन तक पूरा नहीं कराया जा सका है। इसके कारण सभी वार्डों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मेयर विकास कार्यों के प्रति संजीदा नहीं है। इस कारण विरोध प्रदर्शन किया गया है। वहां पर पार्षद मोहन, कैलाश राठौर, पूर्व सभासद दलीप अधिकारी, रोबिन विश्वास, विनेश गुप्ता, विश्वजीत मंडल, अमित विश्वास, मोनू सिंह, कृष्णपद विश्वास, नंदन मेहरा, रणजीत राणा सिहित अनेक मौजूद रहे। ब्यूरो