फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बलिदानी रविंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Tue, 20 Jan 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के वीर सैनिक को सलामी देते सैन्य अधिकारी - संवाद
विज्ञापन
अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा जन सैलाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की सेवा करते हुए बलिदान हुए हवलदार रविंद्र सिंह (36) का जब तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो सभी की आंखें नम हो गईं। मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। रुद्रप्रयाग संगम पर उन्हें नमन करने के लिए स्थानीय लोगों समेत जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता उमड़ पड़ी।
आगर, दशज्यूला क्षेत्र के रहने वाले हवलदार रविंद्र सिंह 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। अरुणाचल के अलोंग में वे ड्यूटी करते हुए बलिदान हो गए। वे अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। सोमवार रात्रि को उनका पार्थिव शरीर रुद्रप्रयाग आर्मी कैंप लाया गया। जहां से मंगलवार सुबह सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले जाया गया। यहां परिवारजनों व ग्रामवासियों ने अंतिम बार वीर जवान को नम आंखों से विदा किया।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग संगम पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, डीएसपी प्रबोध घिल्डियाल, कोतवाल सुरेश बलूनी व सेना के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सैन्य जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन कांडपाल, गंभीर बिष्ट, पवन कुमार, जखोली ज्येष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल, प्रधान संगठन के अध्यक्ष बंटी जगवाण, जखोली प्रधान संगठन के अध्यक्ष अजय पुंडीर, कांग्रेस नेता नरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण रावत, यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय व स्थानीय लोग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें