फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसूना शिविर : पांच शिकायतों का निस्तारण किया

Wed, 22 Jul 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। ग्राम पंचायत मनसूना में बुधवार को आयोजित बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की 10 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांवों तक पहुंच रहा है। उन्होंने महिलाओं के स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कार्तिक स्वामी, मद्महेश्वर सहित अन्य धार्मिक स्थलों को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किए जाने और होमस्टे योजना से स्थानीय लोगों को जोड़ने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें