फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल और जिला कार्यसमिति की बैठकें नियमित रूप से करें : महेंद्र भट्ट

Thu, 07 May 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मंडल और जिला कार्यसमिति की बैठकें हर माह नियमित रूप से करने को कहा।

उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, केंद्र सरकार की योजनाओं और पार्टी की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

उन्होंने हाल ही में तीन राज्यों में भाजपा को मिली बड़ी जीत पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में पार्टी के लिए कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अंतर्विरोधों से घिरी हुई है और जनसरोकारों से दूर हो चुकी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला प्रभारी सतीश लखेड़ा, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, बाचस्पति सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें