तीन दिवसीय मनणी माई की जात राकेश्वरी मंदिर रांसी गांव पहुंचने पर हुई संपन्न।
- फोटो : RUDRAPRYAG
तीन दिवसीय मनणी माई की जात राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचने के साथ ही संपन्न हो गई है। इस मौके पर पुजारी द्वारा मनणा माई की भोगमूर्ति को विधि-विधान के साथ राकेश्वरी मंदिर में विराजमान किया गया। कोरोना के चलते इस बार जात तीन दिन की आयोजित की गई।
शनिवार को मनणा माई की जात अपने धाम से दोपहर बाद वापस राकेश्वरी मंदिर में पहुंची। जहां पर भक्तों ने अराध्य के दर्शन कर भेंट अर्पित की और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की मनौति मांगी। भट्ट पुजारियों द्वारा मनणा माई की भोगमूर्ति की डोली से उतारकर मंदिर में रखकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर भक्तों केा प्रसाद वितरित किया गया। तीन दिवसीय लोकजात के सफल संचालन में सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र भट्ट, शिव सिंह रावत, मानवेंद्र भट्ट, कलम सिंह, ऋषिराज खोयाल, रोहित नेगजी, दीपक बिष्ट अनीश नेगी, प्रियांशु रावत, शिशुपाल व आशीष की विशेष भूमिका रही। ब्यूरो