जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीतू तोमर, डीएम द्वारा गोद ली गई अति कुपोषित
- फोटो : RUDRAPRYAG
जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीतू तोमर ने जनपद में चिहिृृत कुपोषित/अति कुपोषित बच्चों में से 18 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परिजनों को परामर्श दिया। इस दौरान दो अति कुपोषित बच्चों को दो माह के इलाज के लिए नेशनल रिहैबिलेशन सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा गोद ली गई अति कुषोषित बच्ची ईशानी समेत कुल 18 कुपोषित/अति कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर डीएम द्वारा गोद ली गई अति कुषोषित बच्ची समेत एक अन्य बच्चे अरुण को बाल रोग विशेषज्ञ डा. तोमर ने जांच के बाद उसे नेशनल रिहैबिलेशन सेंटर (एनआरसी) देहरादून में भर्ती के लिए रेफर कर दिया। इन बच्चों के साथ परियोजना अर्थशास्त्री एमएस नेगी को भेजा गया है। एनआरसी सेंटर में यह बच्चे दो माह तक रहेंगे। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया जाएगा। दोनों अतिकुपोषित बच्चों के आने जाने का खर्चा प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा व एनआरसी द्वारा भी 5200 की सहायता अभिभावकों को दी जाएगी। इसके अलावा डा. तोमर ने अन्य 16 कुपोषित बच्चों की जांच भी की। दो दिनों में जनपद में चिहिृृत 70 कुपोषित/अति कुपोषित बच्चों में 30 का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। इधर, जिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी बच्चों का समय-समय पर जांच व उपचार किया जाएगा।