रुद्रप्रयाग। दरमोला तिराहा बाईपास में 13 मई को हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि वाहन से संबंधित दुर्घटना की जांच उनके स्तर से की जा रही है। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास दुर्घटना या संबंधित वाहन के बारे में कोई जानकारी है तो वह एक सप्ताह के भीतर उप जिलाधिकारी कार्यालय में मौखिक अथवा लिखित रूप में अपना पक्ष और जानकारी उपलब्ध करा सकता है। संवाद