फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

Fri, 29 May 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
घोड़ा संचालन लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी विभाग को भेजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग के लिंचोली क्षेत्र में घोड़ा-खच्चर संचालकों के बीच हुई मारपीट के वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया और पांच लोगों को चिह्नित कर शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही इनके घोड़ा संचालन लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी संबंधित विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन

गौरीकुंड चौकी उप निरीक्षक रघुबीर सिंह रावत ने बताया कि 23 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। घटना से श्रद्धालुओं में भय का माहौल बन गया था। एसपी निहारिका तोमर के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि घोड़ों के टकराने और आपसी लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद मारपीट हुई। पुलिस ने दिनेश शाहू, अर्पित चंद्रा, विशाल सिंह, मोहम्मद उवेश और मोहम्मद फरदीन को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस ने संबंधित संचालकों को काम पर रखने वाले हॉकरों को भी चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे व्यक्तियों को काम पर न रखें तथा स्थानीय पुलिस से उनका सत्यापन अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें