विकासखंड के मदोला गांव में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ पांडव लीला का शुभारंभ हुआ। गांव के पंचायत भवन में आयोजित इस अनुष्ठान को लेकर गांव में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उधर, क्यूंजा घाटी के बाडव गांव में एक माह से चले आ रहे पांडव लीला का गैंडा कौथिग के साथ समापन हो गया। इस मौके पर भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।
मंगलवार को पांडव लीला के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आशा नौटियाल व विशिष्टि अतिथि प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण ने कहा कि हमें अपने प्राचीन धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के लिए मिलकर कार्य करना होगा।
इस मौके पर योजना समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह नेगी ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया।