फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मद्महेश्वर मेला 18 से, 19 को जिले में रहेगा अवकाश

Wed, 04 Nov 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ आगमन पर 18 से 20 नवंबर तक तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए नगर पंचायत और मेला समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने 19 नवंबर को जिले में अवकाश घोषित किया है। मेला जीआईसी खेल मैदान ऊखीमठ में होगा।
विज्ञापन

मेला अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवाण ने बताया कि मेले के तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इसमें स्थानीय कलाकारों, महिला मंगल दलों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और उत्तराखंड के लोक कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मेले के मुख्य आकर्षण रहेंगी। वहीं श्रद्धालु ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में मद्महेश्वर भगवान की उत्सव डोली के दर्शन कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें