केदारघाटी के जीआईसी नारायणकोटी व खुमेरा के बच्चों को समाज सेवी अजय ओली ने नशे के प्रति किया जागरू
- फोटो : RUDRAPRYAG
घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने राजकीय इंटर कॉलेज नारायणकोटी और जीआईसी खुमेरा में छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक किया। संस्था के अध्यक्ष व राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अजय ओली ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए नई पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।