फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में युवाओं को एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने क्विज का आयोजन किया। मौके पर रेड रिबन क्लब के छात्र-छात्राओं ने जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. विमल गुसाईं ने छात्र-छात्राओं को एचआईवी व एड्स के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्वयं के साथ अन्य को जागरूक करने का आह्वान भी किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत जिले में संचालित शिक्षण संस्थाओं में गठित रेड रिबन क्लबों में एचआईवी/एड्स से बचाव एवं जागरूकता के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मौके पर आयोजित क्विज में डिग्री कॉलेज जखोली के छात्र प्रवीन प्रथम और पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि के संजय शाह द्वितीय रहे। इस मौके पर मुकेश बगवाड़ी, डॉ. प्रियंका गैरोला, सतीश नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें