फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सृष्टि के कल्याण के लिए मां दुर्गा ने नौ नौ रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के अपर बाजार गणेश मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत पुराण के सातवें दिन कथा वाचक आचार्य व्यास मनोज नौटियाल ने मां दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन किया। कहा कि सृष्टि के कल्याण के लिए मां दुर्गा ने अलग-अलग रूप धारण कर राक्षसों का नाश किया। कहा कि मां दुर्गा दयालु हैं। वह, अपने भक्तों के कष्टों को दूर कर देती हैं। उन्होंने भक्तों से कहा कि वह अपने घरों में भी नियमित रूप से देवी पूजन करें। इस मौके पर पंडित राकेश नौटियाल, विपुल नौटियाल, वेद सती, प्रमोद ममगाईं, शंभू प्रसाद काला, रामलाल चौधरी आदि थे। उधर, अगस्त्यमुनि खेल मैदान में विश्व कल्याण के लिए आयोजित विश्वमंगल अष्टादश पुराण अनुष्ठान में प्रतिदिन सैकड़ों भक्त पहुंच रहे हैं। इस अनुष्ठान में भक्तों को श्रीमद् भागवत पुराण, श्रीमदद्देवी भागवत पुराण, विष्णु पुराण, गरूड़ पुराण, ब्रह्म पुराण, पद्म पुराण, वायु पुराण, नारद पुराण, मार्कण्डेय पुराण सहित सभी 18 पुराणों के बारे में जानकारी प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें