फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: 49 लाख पहुंचा यात्रियों के पंजीकरण का आंकड़ा, GMVN गेस्ट हउसों की बुकिंग 20 करोड़ पार

Sun, 25 Jun 2023 02:24 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थस्थलों के दर्शनों के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पंजीकरण कराने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मौसम की दुश्वारियों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पंंजीकरण का आंकड़ा 49 लाख के करीब पहुंच गया है। इसमें अब तक 30 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। सरकार को उम्मीद है इस बार यात्रा नया रिकार्ड बनाएगी। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गेस्ट हाउसों में 20 करोड़ लोगों की बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, चारधाम यात्रा के दौरान आस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत चढ़ाने पर अफवाह फैलाने, शिवलिंग पर नोट बरसाने का मामला हो या घोड़े-खच्चरों के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महाराज ने कहा, इस समय चारधाम यात्रा निर्बाध गति से चल रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थस्थलों के दर्शनों के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। ऐसे में अनावश्यक मामलों को तूल देकर जो भी यात्रा को बाधित करने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक...नदियां उफान पर, जलमग्न हुए वाहन, एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन


18 फरवरी से चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू किया गया। बताया, अब तक 48,79,698 यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ के लिए 15,89,893, बदरीनाथ के लिए 14,70,290, गंगोत्री के लिए 8,58,275, यमुनोत्री के लिए 7,93,246 और हेमकुंड के लिए 1,67,994 ने पंजीकरण कराया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें