फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रात्रि प्रवास के लिए कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंची मां देवराड़ी देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरविवार को गडमिल व पाटा गांव का किया देवी ने भ्रमण
विज्ञापन

I

Iरानीगढ़ पट्टी की आराध्य मां भगवती देवराड़ी देवी की देवरा यात्रा गडमिल और पाटा गांव का भ्रमण करते हुए रात्रि प्रवास के लिए गंधारी गांव स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने देवी का पारंपरिक वाद्य यंत्रों और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। मंदिर में जागरण का आयोजन भी किया गया।I
Iमां भगवती बीते दो माह से देवरा यात्रा के तहत अभी तक 135 से अधिक गांवों का भ्रमण कर चुकी है। रविवार को गडमिल गांव में मां भगवती देवराड़ी देवी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर पुजारियों ने आराध्य का शृंगार और अभिषेक कर आरती उतारी। इसके उपरांत देवराड़ी देवी ने गडमिल गांव का भ्रमण करते हुए घर-घर जाकर भक्तों और ध्याणियों की कुशलक्षेम पूछी। ग्रामीणों ने आराध्य को लाल व पीला वस्त्र, शृंगार सामग्री और भेंट अर्पित की। यहां से देवराड़ी देवी ने विदा ली और पाटा गांव में भक्तों को दर्शन दिए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iअपराह्न बाद गांव से विदा लेकर मां देवराड़ी रात्रि प्रवास के लिए गंधारी गांव के कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंची। यहां पर गंधारी के ग्रामीणों ने देवी के दर्शन कर सामूहिक अर्ध्य लगाया। साथ ही देवरा यात्रा में शामिल भक्तों को जलपान कराया। इस मौके पर देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष उमेद सिंह चौधरी, पूर्व ग्राम प्रधान व देवी पश्वा प्रदीप राणा, पुजारी कमलेश देवली, करन पांडेय, कोषाध्यक्ष लखपत सिंह, दिग्पाल चौधरी, दर्शन सिंह, जयपाल राणा पंप्पू पांडेय, धूम चौधरी मौजूद थे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें