फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में शामिल हों सभी पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक समिति ने आयुष्मान भारत, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में सभी पेंशनर को शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी भेजा गया है। समिति के अध्यक्ष केपी ढौंडियाल ने ज्ञापन में कहा कि 1 जनवरी 2021 से एसजीएचएस स्वास्थ्य योजना लागू की गई है। यह पेंशनर हित में व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री ने संबंधित शासनादेश में संशोधन की मांग की है, जिससे पेंशनर को लाभ मिल सके। उन्होंने गोल्डन कार्ड से आईपीडी, अंत रोगी, ओपीडी, बाह्य रोगी सहित शारीरिक सभी छोटी-बड़ी बीमारियों में कैशलेस उपचार की सुविधा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें