फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्टिंग पंपिंग योजना आठ दिन से है बंद

Wed, 23 Mar 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के ढाई सौ से अधिक परिवारों के हलक तर करने वाली लिफ्टिंग पंपिंग योजना आठ दिन से बंद है। योजना की बिजली सप्लाई ठप होने से यह समस्या बनी है।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर बसे तिलवाड़ा में सिंचाई के लिए निर्मित नलकूप विभाग की मंदाकिनी नदी से निर्मित लिफ्टिंग योजना लोगों के हलक भी तर कर रही है। 13 मार्च को बाजार में दो विद्युत पोलों के ढहने के बाद से योजना की बिजली सप्लाई बंद है। ऊर्जा निगम ने नए पोल तो मौके पर पहुंचा दिए गए हैं, लेकिन लोग खतरे की आशंका से मकानों के निकट पोल गाढ़ने से इंकार कर रहे हैं। निगम के अधिकारी इसे लेकर वार्ता भी कर चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है।

व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सकलानी, पूर्व अध्यक्ष मान सिंह जगवाण आदि का कहना है कि निगम स्तर से बरती जा रही कोताही से समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने शीघ्र समस्या का निस्तारण कर लिफ्ट पंप तक बिजली सप्लाई की मांग की है, जिससे लोगों को पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



14 मार्च को ही नए पोल और तार मौके पर पहुंचाई जा चुकी है। तीन दिन पहले मजदूर भी पहुंच गए थे, लेकिन कुछ लोग पोल नहीं लगाने दे रहे हैं। इससे लिफ्ट पंप की सप्लाई बंद है।  दूसरी जगह से लाइन बिछाने के प्रयास किए जा रहे हैं।- शैलेंद्र सिंह बिष्ट, एसडीओ ऊर्जा निगम रुद्रप्रयाग

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें