फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर विवि के कुलसचिव के फर्जी हस्ताक्षर से शैक्षिक सत्र शून्य होने का पत्र वायरल

Mon, 02 Sep 2019 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
विज्ञापन
पंतनगर विवि के रजिस्टार के फर्जी हस्ताक्षर से जारी हुआ पत्र। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन

पंतनगर में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों में वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच वायरल हुए फर्जी पत्र से विवि प्रशासन में खलबली मच गई।

विज्ञापन


कुल सचिव के फर्जी हस्ताक्षर से जारी पत्र में शैक्षणिक सत्र शून्य होने की सूचना दी गई है। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने विवि की आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से विद्यार्थियों को सोमवार को शैक्षिक सत्र शुरू होने की सूचना दी जा रही है। इसके अलावा पत्र जारी करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।

दरअसल वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक कार्य बहिष्कार पर हैं। शनिवार को कुलपति ने विवि शिक्षक संघ से वार्ता की थी। उन्होंने मांगों को लेकर शासन स्तर पर हो रही कार्रवाई की जानकारी देकर कार्य बहिष्कार खत्म करने का अनुरोध किया था। संघ ने दो सितंबर को समिति की साधारण सभा में इस संबंध में निर्णय लेने की बात कही थी।
विज्ञापन

सोमवार से शैक्षिक सत्र शुरू होना है और शिक्षकों के कार्य बहिष्कार को लेकर फैसला होना है।

इधर, रविवार को कुल सचिव डॉ. एपी शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर से एक पत्र अचानक वायरल हो गया। इसमें शैक्षिक सत्र शून्य होने की बात कही गई थी। यह वायरल पत्र विवि के अधिकारियों तक पहुंचा तो खलबली मच गई। आनन-फानन में विद्यार्थियों को विभिन्न माध्यमों से सोमवार को ही सत्र शुरू होने की जानकारी दी गई।

आज से होंगे संबंधित कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन : कुल सचिव
2019-20 का शैक्षिक सत्र दो सितंबर (सोमवार) से शुरू होगा। सोमवार को सभी विद्यार्थी संबंधित कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन कराएंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद तीन सितंबर से पढ़ाई शुरू होगी। बताया कि कुछ लोग रजिस्ट्रेशन और शिक्षण कार्य को लेकर विद्यार्थियों में भ्रम पैदा कर रहे हैं।

उनके हस्ताक्षर से एक फर्जी पत्र जारी किया गया है। पत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को गुमराह करने की कोशिश की गई है। उन्होंने साफ किया कि विवि प्रशासन की ओर से इस तरह का कोई पत्र जारी नहीं किया है। भ्रामक पत्र जारी करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक और पुलिस स्तर से कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. एसपी शर्मा, कुल सचिव पंतनगर विश्वविद्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें