फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: मध्यमहेश्वर ट्रैक पर चार दिन से लापता युवक, चलाया हवाई सर्च अभियान, नहीं लगा कोई सुराग

Fri, 14 Nov 2025 07:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

वासु अपने आठ सदस्यीय दल के साथ मध्यमहेश्वर ट्रैक पर आया था, लेकिन 10 नवंबर की रात वह अपने साथियों से बिछड़ गया, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
मध्यमहेश्वर ट्रैक पर हवाई सर्च अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग में मध्यमहेश्वर ट्रैक पर लापता हुए देहरादून निवासी वासु फरासी का चार दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। आज क्षेत्र में हवाई सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कुछ नहीं पता लग पाया।

विज्ञापन


वासु अपने आठ सदस्यीय दल के साथ मध्यमहेश्वर ट्रैक पर आया था, लेकिन 10 नवंबर की रात वह अपने साथियों से बिछड़ गया, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। दुर्गम और जंगलयुक्त मार्ग होने के कारण तलाश अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Uttarakhand: भूंकप से बचाव के लिए कल होगी प्रदेश भर में मॉक ड्रिल, आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी हवाई सर्च अभियान चलाया गया, साथ ही पैदल टीमें विभिन्न ट्रैक और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च कर रही हैं। इसके बावजूद अभी तक युवक का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने बताया कि मौसम और कठिन भूभाग के बावजूद खोज कार्य बिना किसी विराम के जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें