फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मिलेट कार्यशाला में सीखा झंगोरे का दलिया बनाना

Sat, 24 Oct 2026 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपता। राइका जवाहर नगर मयकोटी में मिलेट पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्र-छात्राओं व महिला स्वयं सहायता समूहों ने मोटे अनाजों से निर्मित प्रोडक्ट बनाने की विधि सीखी। यह कार्यशाला रिपब्लिक फाउंडेशन सोसाइटी व उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून के माध्यम से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यशाला में विशेषज्ञों ने मोटे अनाज से निर्मित खाद्य पदार्थों की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने झंगोरे का दलिया व खीर, मंडुवे से निर्मित पदार्थों के निर्माण की जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यशाला के सचिव डॉ. सचिन नेगी, विद्यालय के शिक्षक भगवान सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह बर्त्वाल, अनूप नेगी, पूनम, जगदंबा चमोला, मातबर सिंह नेगी, धर्मानंद चमोला, मंजरी नेगी, स्वदेश राज, संध्या, कपिल बुटोला और राकेश लाल, नवीन बर्त्वाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें