फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा रहे दिहाड़ी मजदूर

विज्ञापन
रुद्रपुर स्थित तीनपानी तिराहे पर दिहाड़ी मजदूरों की भीड़। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दिहाड़ी मजदूरों और पल्लेदारों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाने में असफल साबित हो रहा है। इस लापरवाही से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम ने किच्छा बाईपास पर लेबर चौक बना रखा है लेकिन दिहाड़ी मजदूर इस चौक पर एकत्र होने के बजाय तीनापानी तिराहे और गांधी पार्क के पास अग्रसेन चौक पर एकत्र हो रहे हैं। रविवार को अग्रसेन चौक और तीनपानी तिराहे पर सैकड़ों मजदूर बगैर मास्क के भीड़ के रूप में नजर आए। इस दौरान अधिकतर मजदूरों ने न तो मास्क लगा रखा था और न ही सामाजिक दूरी का पालन ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें