फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण-सुदामा मिलन का गढ़वाली में मंचन

Tue, 05 Jan 2016 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गुप्तकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को श्रीराम-कृष्ण लीला के अंतिम दिन गढ़वाली में श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का मंचन किया गया। गढ़वाली में दोहे-चौपाई और संवाद के साथ श्रीकृष्ण की भूमिका में सुभाष अंथवाल और सुदामा की भूमिका में अनुसूया प्रसाद नौटियाल के अभिनय ने लोगों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद समापन पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आशा नौटियाल, विशिष्ठि अतिथि निम के मनोज सेमवाल और रंगकर्मी डा. राकेश भट्ट ने कहा कि लोगों को एक साथ भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम की लीलाओं को जानने का मौका मिला है।  इस मौके पर डा. जैक्सवीन नेशनल इंटर कालेज के चेयरमैन लखपत सिंह राणा, टैक्सी यूनियन के राय सिंह राणा, रघुवीर असवाल, ओमप्रकाश गोस्वामी, आचार्य केएन नौटियाल, रमेश नौटियाल, एएम सेमवाल आदि थे।

विदित हो 35 वर्ष बाद एक जनवरी से विश्वनाथ मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत गुप्तकाशी, सांकरी, सेमी, भैंसारी, नाला, गढ़तरा, ह्यूंण, रुद्रपुर, नारायणकोटी, देवर, देवसाल और कोठेड़ा की ओर से सामूहिक रूप से पांच दिवसीय श्रीराम-कृष्ण लीला का आयोजन किया गया। इस दौरान परशुराम-लक्ष्मण संवाद, रावण-अंगद संवाद, श्रीकृष्ण जन्म, कंस वध और श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें