फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एसआईआर के खिलाफ किसान सभा ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय किसान सभा ने एसआईआर के खिलाफ एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा को लेकर संगम बाजार से मुख्य बाजार तक किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाधर नौटियाल के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली के पश्चात आम बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर गंगाधर नौटियाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार जनतंत्र पर हमला कर रही है और देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा दान चंदा चोरी, वोट चोरी कर पेपर चोरी नौकरी चोरी और अब जनता का ऐतिहासिक आंदोलन का स्थान जंतर मंतर को भी चुरा दिया है। उन्होंने कहा सरकार के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा पूरे देश में प्रदेश एवं जिला में किसान आंदोलन कर रही है। इस अवसर पर किसान सभा के जिला अध्यक्ष आषाढ़ सिंह धीरवान, जिला मंत्री राजाराम सेमवाल, जिला कोषाध्यक्ष दौलत सिंह रावत, विक्रम सिंह पंवार, दयाल सिंह सेमवाल, जय सिंह नेगी, इंद्र लाल, जसपाल लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें