चंद्रापुरी के गर्मपानी स्टेडियम स्यालसौड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए विधायक मनोज रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के विकास के लिए काम किया जा रहा है। केदारनाथ विस क्षेत्र में 12 खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। साथ ही अगस्त्यमुनि खेल मैदान का समतलीकरण किया जा रहा है। ताकि यहां आने वाले समय में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन हो सके। नव युवक मंगल दल भटवाड़ी-सुनार द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि विधायक रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। पूर्व दायित्वधारी अशोक खत्री ने प्रतियोगिता में शामिल टीमों को अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन की अपील की। आयोजक ताजबर खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में अब तक 25 क्रिकेट टीमें प्रतिभाग कर चुकी हैं। इस मौके पर जिपं सदस्य गणेश तिवारी, नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, कालीचरण रावत, देवीलाल, सूरज जगवाण, आशीष असवाल, एसजे खान आदि मौजूद थे। संवाद