फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन अवार्डी मनोज को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

विज्ञापन
रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार को 29 जनवरी को देहरादून में देवभूमि खेल रत्न अवार्ड दिया जाएगा। खेल विभाग की ओर से यह अवार्ड राज्य स्थापना दिवस के दिन खिलाड़ियों को दिया जाता था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते अवार्ड की तिथि को पूर्व में स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

शहर की बंगाली कॉलोनी निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार का बचपन बेहद गरीबी में बीता है। एक अपंजीकृत डॉक्टर की गलत दवा से मनोज के एक पैर में कमजोरी आ गई थी। मनोज को बचपन से ही बैडमिंटन खेलने का शौक था। मां जमुना सरकार ने मजदूरी करके रैकेट खरीदा था। इंटर तक सामान्य खिलाड़ी के रूप में खेलने के बाद मनोज ने पैरा बैडमिंटन में खेलना शुरू किया था। मनोज राष्ट्रीय से लेकर कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं। मालूम हो कि राज्य सरकार ने प्रदेश के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज को सम्मानित करने की वर्ष 2019 में सुध ली थी, लेकिन सरकारी तंत्रों की हीलाहवाली के चलते मनोज को राज्य स्थापना दिवस पर खेल रत्न अवार्ड नहीं दिया गया। खेल रत्न अवार्ड की तिथि को स्थगित कर दिया था। मनोज के साथ ही चमोली निवासी एथलेटिक्स खिलाड़ी मनीष सिंह रावत को भी देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल रत्न पुरस्कार के अंतर्गत पांच लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
पैरा खिलाड़ियों के लिए एकेडमी खोलने का है सपना
रुद्रपुर। मनोज ने कहा कि उनका सपना दिव्यांग एवं गरीब परिवार के खिलाड़ियों के लिए रुद्रपुर में बैडमिंटन एकेडमी खोलने का है। वह कहते हैं जो कठिनाइयां उन्होंने झेली हैं वह दूसरा न झेलें। कहा कि वर्तमान में वह गल्ला मंडी स्थित बैडमिंटन हॉल में गरीब एवं दिव्यांग खिलाड़ियों को निशुल्क बैडमिंटन का प्रशिक्षण देते हैं। बैडमिंटन एकेडमी खोलने के लिए उन्होंने राज्य सरकार से भी मदद मांगी थी, लेकिन सरकार की तरफ से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है। कहा कि आने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं को जीतकर वह धनराशि इकट्ठा करेंगे और एकेडमी खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें