ज्योतिर्मठ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट ने फायर स्टेशन ज्योतिर्मठ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अग्निशमन वाहनों, पंपों, वाहनों व आपदा उपकरणों की कार्यशीलता को परखा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ बढ़ने से होने वाले संभावित जोखिमों को देखते हुए हर उपकरण, वाहन व संसाधन शत प्रतिशत कार्यशील व तत्पर व्यवस्था में रखे जाएं। किसी तरह की लापरवाही व शिथिलता न बरती जाए। कर्मियों से उपकरणों का संचालन भी कराया गया। संवाद