पोखरी। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा ने पोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में सभी कार्य व्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए। सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा ने पोखरी थाने में अभिलेख, मालखाना, शस्त्र व आपदा उपकरणों का निरीक्षण किया। कार्यालय, बैरक व भोजनालय का भी निरीक्षण किया। शस्त्रों की हैंडलिंग कराते हुए थानाध्यक्ष को साप्ताहिक शस्त्र संचालन का अभ्यास कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत, एसआई रुकम सिंह नेगी, एसआई दलवीर सिंह नेगी, एसआई देवेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद