फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में दिखी हिमालयन लोमड़ी

Sun, 17 Jan 2016 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाने वाली सफेद लोमड़ी दुर्लभ श्रेणी के जीवों में शामिल है। यह जीव बहुत कम नजर आता है। 11 जनवरी की रात करीब पौने एक बजे यहां लगे क्लोज सर्किट में मंदिर परिसर से कुछ दूर दौड़ते नजर आया है। करीब डेढ़ सेकंड के वीडियो में लोमड़ी की तरह दिखने वाले इस जीव को हिमालयन लोमड़ी कहा जा रहा है।
विज्ञापन



इधर, जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि आपदा के बाद यह पहला मौका है, जब यह जीव दिखाई दिया है। उन्होंने बताया कि इससे यह ज्ञात होता है कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थितियां सामान्य हो रही है, जिस कारण यह जीव इस बार दिखाई दिया है।

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के एसडीओ सोहन लाल का कहना है कि केदारनाथ क्षेत्र में वर्षों बाद हिमालयन फॉक्स (लाल लोमड़ी) दिखाई दी है। प्रशासन ने जो क्लिप दिखाई है, उसमें यह जीव दिखाई दिया है। यह हिमालयन फॉक्स ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें