फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ रोपवे से मिलेंगे रोजगार के अवसर : आशा नौटियाल

Tue, 11 Aug 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। प्रस्तावित सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय के साथ केदारनाथ यात्रा का स्वरूप बदला है और आने वाले वर्षों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। पैदल, घोड़े-खच्चर और हेली सेवाओं के साथ रोपवे मार्ग से भी श्रद्धालुओं को यात्रा का विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि रोपवे के संचालन से पहले स्थानीय युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर रोजगार में प्राथमिकता देने का प्रयास किया जाएगा। इससे होने वाली आय का एक निश्चित हिस्सा स्थानीय विकास कार्यों पर लगाए जाने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा में जब हेली सेवा शुरू हुई थी तब भी रोजगार प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पैदल मार्ग का महत्व आगे भी बना रहेगा और यात्रा बढ़ने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें