फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ हाईवे दो जगहों पर हुआ बंद

Tue, 28 Jul 2026 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार सुबह केदारनाथ हाईवे दो जगहों पर बंद हो गया। कुंड-काकड़ा गाड़ के बीच पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने से यातायात बंद हुआ। वहीं सिरोहबगड़ में हाईवे सोमवार देर रात मलबा आने से बंद हुआ। हालांकि इसे रात में ही खोल दिया गया। वहीं गौरीकुंड मुनकटिया के पास भी मलबा आने से मार्ग बाधित हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने बताया कि हाईवे खोलने के लिए दोनों ओर से जेसीबी लगाई गई। वहीं गुप्तकाशी के पास भी मार्ग बहाल कर दिया गया है। उधर जिले में बारिश के कारण दो राज्य मार्ग, 10 लोनिवि, आठ पीएमजीएसवाई और एक एनपीसीसी मार्ग भी बाधित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें