फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Rain: दून में मलबा-जलभराव से सड़कें प्रभावित, सहस्रधारा में टूटा पुस्ता, पेड़ गिरने से बढ़ी मुश्किल

Tue, 28 Jul 2026 12:15 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

राजधानी देहरादून में बारिश ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। सौड़ा सरोली और मालदेवता क्षेत्र में सड़कों पर मलबा आ गया है। सहस्रधारा में पुस्ता टूटने की सूचना है, जबकि पांच से छह स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
सड़क पर गिरे पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बारिश के चलते कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। देहरादून में मलबा आने, पेड़ गिरने और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं, जबकि चमोली में 21 ग्रामीण सड़कें बाधित हैं और बदरीनाथ हाईवे कंचन गंगा नाले के पास मलबा आने से बंद है।

देहरादून जिले में बारिश के कारण सौड़ा सरोली और मालदेवता क्षेत्र में सड़कों पर मलबा आने से परेशानी बढ़ी है। सहस्रधारा में पुस्ता टूटने की सूचना है, जबकि पांच से छह स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन


दो घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं और सालवाला क्षेत्र में जलभराव हुआ है। कीमाड़ी मार्ग को खोल दिया गया है, जबकि सौड़ा सरोली गांव का ग्रामीण मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। जिलाधिकारी आशीष चौहान मौके का निरीक्षण करने पहुंचे।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: चारधाम यात्रा दो दिन के लिए अस्थायी रूप से रोकी गई, कई जगह भूस्खलन, मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी

चमोली जनपद में भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की 21 सड़कें बाधित हो गई हैं। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रातभर बारिश के बाद सुबह बारिश थम गई। वहीं, बदरीनाथ हाईवे कंचन गंगा नाले के पास सुबह करीब पांच बजे से अवरुद्ध है, जिसे खोलने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें