फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ: हेली टिकट के नाम पर पांच लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने आरोपी को ऋषिकेश से किया गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 06:10 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

केदारनाथ यात्रा के बीच हेली टिकट बुकिंग के नाम पर श्रद्धालु से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फर्जी हेली टिकट बुकिंग के नाम पर श्रद्धालु से करीब पांच लाख रुपये की ठगी की थी। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी चमोली भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अगस्त में कोतवाली गुप्तकाशी में हेली टिकट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुआ थी। पुणे महाराष्ट्र निवासी करण गुजराल ने हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि शीशमबाड़ा शेरपुर देहरादून निवासी राहुल थापा ने पैसों के लालच में श्रद्धालुओं को हेली टिकट उपलब्ध कराने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड भाजपा में फेरबदल: दुष्यंत गौतम की विदाई, राम माधव प्रदेश प्रभारी, बांसुरी स्वराज को नई जिम्मेदारी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन सिम कार्ड सहित, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस बरामद इलेक्ट्रॉनिक और बैंक संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं पूछताछ में सामने आए होटल संचालकों और हेली प्रदाता कंपनियों से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी फाटा उपनिरीक्षक दिनेश सती और मुख्य आरक्षी जयप्रकाश शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें