फाटा। केदारनाथ धाम के कमर्शियल हेलिपैड क्षेत्र से परिजनों से बिछड़ी बालिका (15) को पुलिस ने करीब तीन घंटे की तलाश के बाद खोज निकाला और परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी सुदीपा मंडल बृहस्पतिवार को केदारनाथ धाम में अपने परिजनों से बिछड़ गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना लिंचोली पुलिस चौकी को दी। लिंचोली पुलिस ने भीमबली चौकी को सूचना दी। भीमबली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग और तलाश शुरू की। इसी दौरान केदारनाथ की ओर से अकेले नीचे आ रही बालिका की फोटो के आधार पर पहचान कर उसे सुरक्षित चौकी भीमबली लाया गया। मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। करीब तीन घंटे बाद परिजन भीमबली चौकी पहुंचे। सत्यापन के बाद बालिका को उसके चाचा आनंद मंडल को सौंप दिया गया। संवाद