फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ: भवनों की फिनिशिंग का चल रहा है काम

Wed, 08 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान कम होने से सिमेंट से जुड़े सभी निर्माण कार्य हैं बंद, इन दिनों धाम में हैं 150 से अधिक मजदूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य जोरों पर चल रहे हैं। बर्फ के कारण सीमेंट, कंक्रीट और अन्य बाहरी काम बंद हैं मगर निर्माणाधीन व निर्मित भवनों पर लकड़ी व अन्य फिनिशिंग कार्य चल रहे हैं।

आगामी यात्रा शुरू होने तक कई महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। धाम में इन दिनों 150 मजदूर मौजूद हैं। बुधवार को केदारनाथ में अधिकतम तापमान माइनस 6 और न्यूनतम माइनस 13 डिग्री रहा। बीते एक सप्ताह से केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और पानी जम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धाम में 6 इंच से 2.5 फीट तक बर्फ जमा है। अनुबंधित भवनों के साथ ही अस्पताल, बीकेटीसी भवन को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। केदारनाथ में मौजूद कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन के टीम प्रभारी सेवानिवृत्त कैप्टन सोवन सिंह बिष्ट ने बताया कि बर्फ और कड़ाके की ठंड के कारण पुनर्निर्माण से जुड़े बाहरी सभी कार्य बंद है। इधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि हरसंभव प्रयास किए जा रहा है कि पैदल मार्ग से लेकर धाम तक यथाशीघ्र कार्यों में तेजी लाई जाए। मौसम ठीक रहा तो 20 जनवरी से मजदूरों को केदारनाथ भेजना शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही आगामी यात्रा तक पैदल मार्ग को भी दुरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें